फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार, दस ग्राम स्मैक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दस ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

यमुनानगर। जडौदा गेट के पास दादूपुर नलवी नहर के पुल से सीआईए टू की टीम ने नशीले पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दस ग्राम स्मैक बरामद किया गया। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए-टू की टीम के इंचार्ज श्रीभगवान यादव ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि दादूपूर नलवी नहर पुलिया पर एक युवक नशीले पदार्थ के साथ घूम रहा है। एएसआई रवि प्रकाश की टीम ने दबिश देकर वहां घूम रहे युवक को पकड़कर तलाशी ली गई तो युवक के पास से 10 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान राजेश कालोनी निवासी सगीर के नाम से हुई। आरोपी पर नशीले पदार्थ, अवैध हथियार सहित कई मामले दर्ज है। जो कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

फोटो : 14
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें