फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीन मिनट में दो चोर कैंटर चुराकर हुए फरार, सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन मिनट में दो चोर ने कैंटर चुराया
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी के मटका चौक के नजदीक रात सवा दो बजे कैंटर चोरी हो गया। पास की दुकान में लगे सीसीटीवी में कैंटर चोरी करते हुए दो युवक व सड़क किनारे एक बैलेरो गाड़ी कैद हुई है। एक चोर 2.12 बजे कैंटर के पास आया और उसके चारों तरफ घूमकर क्लीनर साइड से उसमें सवार हो गया। 2.14 पर दूसरा युवक आया और वह भी आसपास देखकर ड्राइवर साइड से कैंटर में सवार हो गया और उसे बैक कर चुराकर फरार हो गए। कुल तीन मिनट में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
अशोक विहार कॉलोनी निवासी महेश कुमार ने बताया कि रोज की तरह उसने अपना कैंटर मटका चौक के पास खड़ा किया था और घर जाकर सो गया था। सुबह जब वे चौक पर गए तो देखा कि वहां से उसका कैंटर गायब था। जब उसने पास की दुकान में सीसीटीवी की फुटेज चैक की तो उसमें रात करीब सवा दो बजे दो चोर उसका कैंटर चोरी करते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे दिया चोरी को अंजाम :
सीसीटीवी फुटेज में रात 2 बजकर 12 मिनट 40 सेकेंड पर एक युवक कैंटर के सामने से आते है। कैंटर के आसपास घूमता है। कैंटर के चारों तरफ इधर उधर देखकर फिर युवक कैंटर की क्लीनर साइड की खिड़की के पास आता है और उसे खोलकर अंदर बैठ जाता है। इसके बाद दो बजकर 13 मिनट 28 सेकेंड पर हाइवे की तरफ से दूसरा युवक आता है और कैंटर के नजदीक आकर इधर उधर देखता है। इसी बीच एक बैलेरो गाड़ी भी हाइवे पर आकर रुकती है। इसके बाद दूसरा युवक ड्राइवर सीट से कैंटर में सवार होता है और उसे बैक करके वहां से फरार हो जाता है।

फोटो : 39 से 41
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें