फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत की जमीन पर अवैध रूप से चल रही खुदाई के मामले में सरपंच पर अवैध खनन का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत की जमीन पर अवैध रूप से चल रही खुदाई का है मामला में
विज्ञापन

सरपंच पर अवैध खनन का मुकदमा दर्ज
छछरौली। भीलपुरा पंचायत की जमीन पर अवैध रूप से चल रही खुदाई के मामले में पुलिस ने सरपंच के खिलाफ अवैध खनन का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई खनन विभाग के निरीक्षक ओम दत्त शर्मा के शिकायत पर की है। भीलपुरा पंचायत की लगभग 7-8 एकड़ भूमि को समतल करने के नाम पर 15 फीट गहराई तक अवैध खनन कर दिया था। जिसको लेकर गांव के मौजिज लोगों ने एक सप्ताह पहले और रविवार को अवैध खुदाई का विरोध किया था, लेकिन सप्ताह पहले खनन विभाग द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। ग्रामीणों द्वारा अवैध खुदाई को लेकर विरोध करने के बाद और आज मामला अखबारों की सुर्खियां बनने के बाद पुलिस ने सरपंच के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। भीलपुरा गांव के सचिन गुर्जर का कहना है कि पुलिस द्वारा सरपंच के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना सराहनीय काम है। अब पुलिस को चाहिए कि वह इस मामले में जांच करें। इतना ही नहीं पंचायत विभाग के बीडीपीओ को भी यहां खैर और शीशम के 500-600 पेड़ों को काटने की जांच बिठानी चाहिए ताकि पेडों की अवैध कटाई के मामले में उचित कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन

इस बारे में छछरौली थाना प्रभारी राकेश राणा का कहना है कि खनन विभाग के निरीक्षक ओमदत की शिकायत पर सरपंच सुरेंद्र के खिलाफ अवैध खनन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें