फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप में पार्टनरशिप देने के नाम पर दो भाइयों ने रिटायर्ड डीएफएससी से ठगे 20 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप में पार्टनरशिप देने के नाम पर ठगे 20 लाख
विज्ञापन

-दो आरोपी भाइयों रिटायर्ड डीएफएससी से की ठगी, एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। दुसानी स्थित जगदंबा पेट्रोल पंप में पार्टनरशिप दिलाने के नाम पर दो भाइयों ने रिटायर्ड डीएफएससी डीपी जांगड़ा से 20 लाख रुपये की ठग लिए। पार्टनरशिप न देने पर जांगड़ा ने जब आरोपियों से अपनी पेमेंट वापस मांगी तो उन्होंने उसे जमीन देने की बात कही। लेकिन एग्रीमेंट होने के बाद भी न तो जमीन दिलाई और न ही पेट्रोल पंप में हिस्सा दिलवाया। उसने इसकी शिकायत एसपी को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी की कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अंबाला के सेक्टर दो निवासी धर्मपाल जांगड़ा ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि साल 2011 में डीएफएससी के पद से रिटायर्ड हुआ था। यहां उसकी जगाधरी की सावनपुरी कॉलोनी निवासी मनोज मित्तल और उसके भाई संजीव मित्तल से 30 साल की जान पहचान है। जनवरी 2012 में उन्होंने उसे दुसानी स्थित जगदंबा पेट्रोल पंप में हिस्सा दिलाने की बात कही। इसके लिए आरोपियों ने उससे 20 लाख रुपये देने की बात कही। वह आरोपियों की बातों में आ गया और उसने एक फरवरी 2012 में 15 लाख और 16 फरवरी 2012 को पांच लाख रुपये की राशि दोनों आरोपियों को दो चेक के माध्यम से दी। दोनों ने उन्हें आश्वासन दिया कि पेट्रोल पंप के साझेदारी कार्य में शामिल किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं किया। उनका नाम कहीं भी नहीं किया गया था। इस पर आपत्ति जताते हुए जब 20 लाख मांगे तो आरोपियों ने उसे 3600 वर्ग जमीन का प्लाट देने की बात की। वह जमीन पेट्रोल पंप के पीछे थी। सात अगस्त 2012 को आरोपियों ने जमीन का एग्रीमेंट उसके नाम बनवाया। लेकिन अब तक रजिस्ट्री नहीं कराई। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत करने की बात कही तो आरोपियों ने 22 दिसंबर 2015 को जमीन का एग्रीमेंट उसके नाम करा दिया लेकिन रजिस्ट्री नहीं कराई। उसने आरोपियों ने अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन आरोपियों ने उसे पैसे नहीं दिए। परेशान होकर उसने इसकी शिकायत एसपी को दी। पुलिस ने दोनों भाइयों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें