फाइनेंसरों से परेशान सुसाइड करने के लिए यूपी से खरीदकर लाया देसी कट्टा, पुलिस ने दबोचा
रटौली रोड पर सुसाइड करने की बना रहा था योजना, डिटेक्टिव स्टाफ ने किया गिरफ्तार
फाइनेंसरों 15 लाख रुपये का कर्जदार होने से परेशान था व्यक्ति
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने अवैध हथियार के साथ कांसापुर रोड स्थित अग्रसेन कालोनी निवासी गगनदीप को पकड़ा है। आरोपी उत्तर प्रदेश से देशी कट्टा खरीद कर लाया था। 15 लाख के फाइनेंसरों से लिए कर्ज से परेशान होकर वह सुसाइड करना चाहता था, लेकिन पुलिस ने उसे पहले की दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बॉक्स
पांच प्रतिशत ब्याज पर लिए से 15 लाख :
डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज जयपाल ने बताया कि आरोपी से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने 15 लाख रूपये फाइनेंसरों के देने है। जो उसने पांच प्रतिशत ब्याज पर लिए थे। इस देने में वह असमर्थ था। जिससे धीरे धीरे वह खर्चदार हो गए। उसके पास पैसा नहीं था और फाइनेंसर पैसा मांग कर उसपर दबाव डाल रहे थे। इससे वह मनसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसने फाइनेंसरों से कर्ज ले रखा है, यह बात उसने अपने घर भी नहीं बताई।
बॉक्स
रटौली रोड से किया गिरफ्तार :
डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अवैध हथियार लेकर एक व्यक्ति रटौली रोड पर घूम रहा है। एएसआई सुरेश के नेतृत्व में बनाई गई टीम ने दबिश देकर रटौली रोड पर घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देशी कटटा व एक जिंदा रांउड बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सुसाइड करने की योजना :
इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश से अवैध हथियार लेकर आया था और वह इस बात से परेशान था कि इतना पैसा वह कैसे उतारेगा। इसलिये वह सुसाइड करने की योजना बना रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे रटौली रोड से पहले ही पकड लिया। जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
फोटो : 18