फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो दुकानों को बनाया निशाना, हजारों रुपये का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चोरों ने दो दुकानों को बनाया निशाना, हजारों रुपये का सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बीती रात चोरों ने अलग- अलग जगहों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने दोनों जगहों से हजारों रुपये का सामान चुरा लिया, वहीं दूसरी जगह से बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने सभी मामलो में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में बिलासपुर निवासी सुरेंद्र ने बताया कि बीती रात वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। पीछे चोरों ने घर का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये की नगदी व हजारों रुपये का अन्य सामान चोरी कर लिया। इसी तरह पुलिस को दी शिकायत में जगाधरी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि परशुराम मंदिर के पास उसकी हरियाणा डेयरी के नाम से दुकान है। हर दिन की तरह वह समय से दुकान को बंद कर घर चले जाते थे। बुधवार की रात को भी वह दुकान के अच्छे से चैक कर घर वापस आ गए थे। लेकिन 25 हजार रुपये गल्ले में ही रख आए थे। सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो डेयरी के ताले टूटे पड़े थे और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। जिसे देखकर वह समझ गए दुकान में चोरी हो गई। इसके बाद उनका ध्यान गल्ले में रखे 25 हजार रुपये पर गया लेकिन गल्ला खुला पड़ा था, जिसमें पैसे नहीं थे। इसके अलावा दुकान से देसी घी का टीन भी गायब था। पीड़ित ने इसकी शिकायत जगाधरी पुलिस को दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बॉक्स
मोटरसाइकिल चोरी
वहीं गांव खारवन निवासी यशपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि किसी ने उसके घर के नजदीक से उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें