फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से शव को उतार कर संस्कार के लिए ले जा रहे थे परिजन, पुलिस ने रोक करवाया पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से शव को उतार कर संस्कार के लिए ले जा रहे थे परिजन, पुलिस ने रोक करवाया पोस्टमार्टम
विज्ञापन

गांधी नगर चौकी में परेशान चल रहे युवक ने चौबारे पर फंदे पर लटक दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बुड़िया चौक स्थित गांधी नगर कॉलोनी में बुधवार सुबह युवक का शव चौबारे पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने शव को फंदे से उतारा और संस्कार के लिए ले गए। इसी सूचना किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
गांधी नगर कॉलोनी निवासी राजीव ने पुलिस को बताया कि उसका भाई भूपेश (32) ने कोर्ट परिसर में टाइपिस्ट का काम करता था, अभी अविवाहित था। इसके साथ ही प्रॉपर्टी डीलर भी था। कई दिन से वह परेशान चल रहा था। बुधवार सुबह वह दुकान पर गया और नहाने के लिए सामान लेकर आया। नहाने की तैयारी की। इसी दौरान वह छत पर बने चौबारे में कमरे में चला गया। वहां पर चुन्नी से फंदे पर लटक कर सुसाइड कर लिया। उन्होंने देखा तो शव फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उधर, बुड़िया गेट चौकी इंचार्ज का कहना है कि परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की बिगड़ी हालत, तोड़ा दम : गुलाब नगर में किराए पर रह रहे राजस्थान निवासी धनराज की बुधवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसके साथियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुलाब नगर में आजाद के पास रहता था। आजाद का कहना है कि शाम के समय अचानक उसकी हालत बिगड़ी। जिसपर वे तुरंत उसे अस्पताल ले गए थे। मृतक के परिजनों के आने के बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें