फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबूतरबाजी के नाम पर हो रही ठगी, दो दिन में 23 केस दर्ज, दूसरे दिन सात नए मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
कबूतरबाजी : दो दिन में 23 केस दर्ज
विज्ञापन

दूसरे दिन सात नए मामले आए सामने, एक भी आरोपी नहीं हुआ गिरफ्तार
-पीड़ित आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगा रहे थाना के चक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के ट्विट से जिला पुलिस हरकत में है। पुलिस ने दूसरे दिन भी कबूतरबाजी के पेंडिंग चल रहे मामलों में केस दर्ज किए। दूसरे दिन सामने आए सात नए मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की। दो दिन की कार्रवाई में अब तक 23 कबूतरबाजी के केस पुलिस दर्ज कर चुकी है। इन सभी मामलों में युवकों को विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी हो चुकी है। खास बात यह है कि अभी किसी भी मामले में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस इन सभी मामलों में पैसे ठगने वाले आरोपी लोगों की तलाश में जुटी है।
काफी समय से की जा रही थी शिकायत : दरअसल काफी समय से जिले के युवाओं को विदेश में नौकरी देने का झांसा देकर ठगा जा रहा था। ठग गिरोह से जुड़े लोग न तो रुपये वापस कर रहे थे और न ही विदेश भेज रहे थे। पीड़ित लोगों ने पुलिस में भी शिकायत दी, लेकिन पुलिस भी कोई एक्शन नहीं ले रही थी। यहां तक की एफआईआर भी दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

सीएम को किया ट्विट : दरअसल पंजाब के एक व्यक्ति ने विदेशमंत्री सुषमा स्वराज को ट्विट किया था कि कबूतरबाजों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं हो रहा। जिस पर विदेशमंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को ट्विट करते हुए पंजाब और हरियाणा में कबूतरबाजी पर अंकुश लगाने को कहा था। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने इसे संज्ञान लेते हुए डीजीपी से बातचीत की। उनके निर्देश पर यमुनानगर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी कबूतरबाजी की शिकायतों पर एफआईआर दर्ज करने का सिलसिला शुरू हुआ। अकेले यमुनानगर में अब तक 23 केस दर्ज हो चुके हैं। इनमें से अधिकतर पुरानी शिकायतें हैं। जिन्हें पुलिस नजरअंदाज किए हुए थी।

ये ताजा एफआईआर
केस : 1
गांव ढीक्का टपरी निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि वह रोजगार के लिए पौलेंड जाना चाहता था। सितंबर 2017 में उसकी मुलाकात जिला कुरुक्षेत्र के गांव मेद्यमाजरा निवासी गुरजंत सिंह, उत्तर प्रदेश के गांव चकसिद्धपुर अमृतपाल सिंह व बगीचा सिंह के साथ हुई। आरोपियों ने उससे पोलैंड भेजने के नाम पर आठ लाख 55 हजार रुपये ले लिए। मगर आरोपियों ने उसे विदेश नहीं भेजा।
केस : 2
गांव रतनगढ़ निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि वह स्टडी वीजे पर विदेश जाना चाहता था। उसकी मुलाकात जालंधर निवासी ओम वीजा वर्कर्स के संचालक तथा उसकी रिसेपशनिस्ट नीतू से हुई। आरोपियों ने उससे स्टडी वीजा पर विदेश भेजने के नाम पर 50 हजार रुपये, डीएमसी व आईडी प्रूफ ले लिए। आरोपियों ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके पैसे व दस्तावेज वापस किए।
केस : 3
गांव रटौली निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि गंगा नगर कालोनी निवासी कुरबान तथा सलमान खान ने उससे एक लाख 10 हजार रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने पैसे लेने के बाद भी उसे विदेश नहीं भेजा।
केस :4
गांव कैल निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि वह रोजगार की तलाश में था। उसकी मुलाकात न्यू नानक नगर कालोनी निवासी मोहित व रमेश कुमार के साथ हुई। आरोपी ने उसे विदेश भेजकर पैसे कमाने का झांसा दिया। वह आरोपियों की बातों में आ गया। आरोपियों ने उससे तीन लाख रुपये हड़प लिए मगर उसे विदेश नहीं भेजा।
केस : 5
शिवपुरी बी कालोनी निवासी अनिल चौधरी ने बताया कि उसकी मुलाकात सिरसा निवासी कुलदीप, पंजाब के गांव मीरपुर निवासी मंदीप सिंह तथा कुबाड़ा निवासी लखविंद्र सिंह से हुई। आरोपियों ने उससे विदेश भेजने के नाम पर तीन लाख 90 हजार रुपये ले लिए। आरोपियों ने उसे न तो विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए।
केस : 6
गुलाब नगर कैंप कालोनी निवासी संजय ने बताया कि कमल नगर निवासी विजय कुमार, अजय कुमार तथा साढौरा निवासी मोहित कुमार ने उसे विदेश भेजने के नाम पर उससे नवंबर 2017 में तीन लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन

केस : 7
बसंत विहार कालोनी निवासी वरुण कुमार ने बताया कि वह जनवरी 2018 में मलयेशिया जाना चाहता था। उसने प्रेम कालोनी निवासी सौरभ शर्मा से संपर्क किया। आरोपी ने उसे मलयेशिया भेजने के नाम पर एक लाख रुपये ले लिए। आरोपी ने उसे मलेशिया नहीं भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए।

-सभी मामलों की जांच की जा रही है। कबूतरबाजी के कारोबार से जुड़े लोगों की धरपकड़ भी की जाएगी।
-राजेश कालिया, एसपी, यमुनानगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें