फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से हैवानियत कर हाइवे किनारे फैंका, खून से लथपथ तड़पती हुई अर्धनग्र मिली, अस्पताल में दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रात दो बजे के बाद की मानी जा रही घटना, ट्रक चालकों पर शक
विज्ञापन

यमुनानगर। महिला से हाईवे किनारे फेंकने की घटना शनिवार की रात दो बजे के बाद की मानी जा रही है, हालांकि हैरानी इस बात की है कि इतना व्यस्त रोड होने के बावजूद किसी की नजर समय रहते इस महिला पर नहीं पड़ी और उसकी तड़प तड़प कर मौत हो गई। लोगों की मानें तो इस घटना को किसी ट्रक चालक ने अंजाम दिया। जिसने पहले महिला से हैवानियत की। इसके बाद उसे ट्रक से नीचे फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ट्रक चालकों से पूछताछ कर रही है।

खून के लिए सैंपल, सीसी कैमरों को खंगालने में जुटी पुलिस
महिला की मौत के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना कर उस जगह की फोरेसिंक टीम को लेकर पहुंची। टीम के सदस्यों ने जिस स्थान पर महिला मिली, वहां से खून से सैंपल लिए। साथ ही अन्य साक्ष्यों की जांच की। अब पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों को भी खंगालने में लगी हुई है। लेकिन देर शाम तक पुलिस के हाथ कोई ऐसा सुराग नहीं लग पाया था, जिससे आरोपी का पता चल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम को हुई शिनाख्त, पति बोला मानसिक रूप से परेशान
रविवार देर शाम मृतक महिला का पति उसकी तलाश करते हुए हमीदा चौकी पहुंचा। पुलिस ने फोटो दिखाकर उसकी पहचान करवाई। पुष्टि के लिए चौकी से एएसआई अमरीक सिंह उसके पति को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसने उसकी शिनाख्त की। व्यक्ति ने बताया कि वह बिहार के रहने वाले हैं और यहां दामला फैक्टरी में काम करते हैं। उसकी पत्नी मानसिक रूप से परेशान थी। शनिवार शाम को उसे बिहार छोड़ने जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर आया था। लेकिन यहां से वह अचानक लापता हो गई। कुछ दिन पहले भी वह बरेली पहुंच गई थी। जिसे वह लेकर आए थे।
---

फोटो : 41 से 44
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें