ट्रक ने लापरवाही से बाइक सवार को कुचला
रादौर। गांव धौडंग में एशियन कॉलेज के सामने एक ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए, एक बाइक सवार को कुचल दिया। जिस कारण बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात ट्रक चालक के विरूद्ध मामला दर्ज किया है।
शनिवार की दोपहर को गांव दामला निवासी संदीप कुमार (33) रादौर से दामला बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान एसके रोड पर एशियन कॉलेज के सामने विपरीत दिशा से आ रहे, एक ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार संदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। संदीप कुमार की मौत से गांव दामला में शौक की लहर दौड पडी है। बता दे कि संदीप कुमार 12 वर्षीय बेटी का पिता था।