फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांझ कलां में युवक द्वारा आत्महत्या के मामले में पत्नी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। गांव झांझ कलां में एक शादीशुदा युवक ने दो जुलाई को अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने मृतक के नाना की शिकायत पर उसकी पत्नी व मायका पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी गीता को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दो जुलाई को दी शिकायत में गांव झांझ कलां निवासी प्रेम सिंह ने कहा कि उसने अपनी बेटी के लड़के गांव खिड़वाल निवासी दीपक को कई वर्ष पहले गोद लिया था। दीपक उसके पास झांझ कलां में ही रहता था। दीपक की शादी 2011 में करनाल निवासी गीता के साथ की थी। शादी के बाद से दीपक व उसकी पत्नी गीता के बीच में कहासुनी होती रहती थी। काफी दिन पहले गीता अपने मायका करनाल में चली गई। 20 जून को दीपक गीता को लेने के लिए करनाल भी गया था। करनाल में गीता के घर पर उसके भाई बबलू, पिता वेदपाल, साढू व साली ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और गीता ने उसके साथ आने से मना कर दिया। इससे परेशान होकर दीपक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में दीपक की पत्नी करनाल निवासी गीता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें