फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉपिंग करने आई महिला का बाइक सवार युवकों ने झपटा मोबाइल व 35 हजार से भरा पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
शॉपिंग करने आई महिला का बाइक सवार युवकों ने झपटा मोबाइल व 35 हजार से भरा पर्स
विज्ञापन

संतपुरा रोड की घटना, पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों पर किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। संतपुरा गुरुद्वारे के नजदीक बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने शॉपिंग के लिए आई महिला का पर्स झपट लिया। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। महिला के अनुसार पर्स में 35 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

थापर कालोनी निवासी सविता कपूर ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दोपहर डेढ़ बजे वह बाजार में शॉपिंग करने के लिए जा रही थी। संतपुरा रोड पर जब वह संतपुरा गुरुद्वारे के नजदीक पहुंची तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। आरोपियों ने आते ही उसके हाथ से पर्स झपट लिया और मौके से फरार हो गए। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गए। महिला ने बताया कि पर्स में 35 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल था। उसने घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एसआई रमेशचंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें