फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहजादपुर में लिफ्ट मांग कर चोरी की थी बाइक, यूपी बेचने निकला तो पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर में लिफ्ट मांग कर चोरी की थी बाइक, यूपी बेचने निकला तो पकड़ा गया
विज्ञापन

एंटी थेफ्ट सेल ने जोडियां नाके पर किया गिरफ्तार, पूछताछ में कबूली दो चोरी की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने अंबाला के शहजादपुर से लिफ्ट मांग कर चोरी की गई बाइक को यूपी बेचने जा रहे आरोपी को बाइक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल इंचार्ज रमेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चोरी की बाइक बेचने के लिए एक युवक जोडियां से होते हुए उत्तर प्रदेश जाएगा। एएसआई प्रदीप सिंह व रविंद्र टीम की टीम ने जोड़ियां नाका पर जाकर नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद बताई गई चोरी की बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया। टीम ने आरोपी को रोककर जब जांच की तो उससे चोरी की बाइक बरामद की। पूछताछ में आरोपी की पहचान कोटला निवासी महबूब के नाम से हुई। पूछताछ में आरोपी ने दो बाइक चोरी करना कबूल किया है। दोनों ही बाइकों को उससे बरामद कर लिया है। जो बाइक आरोपी से बरामद की गई, वह उसने अंबाला के शहजादपुर से चोरी की थी।
विज्ञापन

लिफ्ट मांग कर बाइक लेकर भागा : इंचार्ज रमेश कुमार ने बताया कि दो मई को आरोपी महबूब अंबाला जिला के शहजादपुर सड़क पर खड़ा हो गया। कुछ देर बाद एक बाइक आती दिखाई दी। आरोपी ने उससे लिफ्ट मांगी और उसके पीछे बैठ गया। शहजादपुर शुगर मिल के पास वह बाथरूम करने का बहाना बनाने लगा और बाइक चालक ने बाइक रोक ली। बाइक चालक भी बाथरूम करने लगा, तो पीछे से आरोपी महबूब उसकी बाइक लेकर फरार हो गया। इसके अलावा तीन जनवरी को आरोपी ने फर्कपुर क्षेत्र से बाइक चोरी की थी।
विज्ञापन

फोटो : 35
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें