फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक ने युवती से झपटा पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार युवक ने युवती से झपटा पर्स
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की कालिंदी कालोनी में बाइक सवार एक युवक ने युवती का पर्स झपट लिया। पर्स में पांच हजार रुपये व मोबाइल था। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना छप्पर के गांव टेडी निवासी जसविंद्र कौर ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आठ जून को यमुनानगर किसी काम से आई थी। जब वह पैदल कालिंदी कालोनी से गुजर रही थी तो पीछे से बाइक पर सवार होकर एक युवक आया। आरोपी ने आते ही उसके हाथ से पर्स झपट लिया और मौके से फरार हो गया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। उसने बताया कि पर्स में पांच हजार रुपये व मोबाइल था। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें