फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफिया के खिलाफ चला रखा है अभियान, अब उसी फार्म हाउस में रहने वाली बच्ची से दरिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने एसपी से लगाई गुहार, मेरी फूल सी बच्ची को मारने वाले को दी जाए फांसी
विज्ञापन

-पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के फार्म हाउस के कारिंदे की सात वर्षीय बेटी से दुष्कर्म व गला रेतकर हत्या का मामला
- पुलिस कई युवकों को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
खिजराबाद /यमुनानगर।
पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने क्षेत्र में खनन माफिया व ओवरलोड के खिलाफ जिस फार्म हाउस के बाहर धरना शुरू किया था। उसी फार्म हाउस में रहने वाले प्रवासी मजदूर की सात साल की बच्ची के साथ दरिंदगी से हर कोई हैरान है। केजी कक्षा में पढ़ने वाली सात साल की बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें पार की गई। मौके पर पहुंचे एसपी राजेश कालिया, डीएसपी राजेंद्र कुमार, खिजराबाद थाना प्रभारी लज्जा राम, वूमेन सेल की इंचार्ज ने शव देखने के बाद दुष्कर्म और हत्या के मामले की पुष्टि की है।
आशंका जताई जा रही है कि बच्ची अपने पापा को तलाश करती हुए वहां तक पहुंच गई हो या फिर जब वह घर से निकली तो रास्ते से कोई उसे किडनैप करके सुनसान जगह पर ले गया और दुष्कर्म करने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। करीब 700 एकड़ में फैले इस फार्म हाउस का अधिकतर हिस्सा जंगल की तरह है। जहां बच्ची की डेडबॉडी मिली है। वह भी काफी सुनसान इलाका है।
विज्ञापन

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल : मृतका की मां का कहना है कि मेरी बच्ची का क्या कसूर था, हमने किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा। फिर मेरी फूल सी बच्ची को क्यूं मार दिया। उसने अपनी लड़की का पिछले साल ही स्कूल में दाखिला करवाया था। वह इसी सत्र में नर्सरी से केजी कक्षा में आई थी। उसने बताया कि उसके पास दो बच्चे हैं। बड़ी लड़की थी जो देवधर के एक निजी स्कूल में पढ़ने जाती थी। एक लड़का है जो अभी एक साल का है। मृतका के पिता ने नम आंखों से अपनी बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की गुहार लगाई है।
डेडबॉडी बता रही है हैवानियत की कहानी : मौके पर मिली बच्ची का शरीर नीचे से नग्न हालत में है। उसके प्राइवेट पार्ट पर भी काफी खून लगा हुआ है। इतना ही नहीं उसकी गर्दन पर भी तेजधार हथियार से गहरा घाव बना हुआ है। यानि पहले उसके साथ रेप किया गया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। शरीर पर अन्य कई जगह पर भी घाव पाए गए हैं। शव की हालत देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसके साथ कई घंटे तक हैवानियत की गई। जब आरोपी का मन भर गया तो उसने गला काट दिया।
एक किमी दूर मिला शव : शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर सिंचाई के लिए बनाए गए रजबाहे में मिला है। इतना ही नहीं आरोपी ने लाश को खुर्द बुर्द करने का भी प्रयास किया और शव के ऊपर टहनियां डाल दी। एसपी, डीएसपी, वूमेन सेल व फोरेंसिक टीम जांच और साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर पहुंची।
ऐसे हुआ घटनाक्रम : बच्ची के पिता ने बताया कि शनिवार को वह काम निपटाकर खनन के बाद बने गड्ढों से मछली पकड़ने के लिए घर से निकला था। उस वक्त उसकी लड़की ने कहा था कि वह भी साथ चलेगी, लेकिन उसने मना कर दिया और बच्ची को बहला दिया कि वह बाद में आ जाए। वह सुबह घर से नौ बजे निकला था। दोपहर लगभग बारह बजे जब वह घर आया तो उसकी पत्नी ने पूछा कि बच्ची उसके पास गई थी या नहीं। जिस पर पिता ने लड़की के साथ न जाने की बात कही। इसके बाद दोनों अपनी लड़की को ढूंढने निकल गए।
पुलिस एक्टिव नहीं हुई : शाम तक लड़की का कोई सुराग नहीं मिला तो उसने खिजराबाद थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दे दी। इसके बाद पुलिस ने मामले को हल्के में लिया। साथ ही बच्ची को तलाश करने को कह दिया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस शनिवार को ही सर्च अभियान चला देती तो शायद उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन


दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कई लोगों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई थी।
-लज्जा राम, खिजराबाद थाना प्रभारी

फोटो नंबर 15 से 22
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें