फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने खाया जहर, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
तलाव गांव में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। जिसे उसकी बहन के द्वारा सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पीड़िता की बहन कांता ने बताया कि 6 वर्ष पूर्व उसकी व उसकी बहन सुषमा की शादी तलाव गांव में हुई थी। जिसके बाद से उन्हें मायके से पैसे लाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसको लेकर घर में काफी बार झगड़ा हो चुका है। कांता के अनुसार शनिवार रात को भी पैसे लाने की बात पर झगड़ा हुआ था। झगड़े के कारण ही वह और उसकी बहन सुषमा छत पर सोए हुए थे। रविवार की सुबह पशुओं का दूध निकालने के लिए सुषमा गई तो पीछे से पकड़कर देवर, उसका पति, सास-ससुर ने चूहे मारने वाली दवाई को पानी में घोलकर जबरदस्ती पिलाने की कोशिश की। लेकिन बीच-बचाव करने के बाद उसे वह झज्जर के नागरिक अस्पताल में लेकर आई, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक भेज दिया गया। कांता ने बताया की पहले भी वे अपने सुसराल वालों को 2 लाख 7 हजार रुपये दे चुकी हैं। लेकिन अब उन्होंने 3 लाख रुपये की मांग डिमांड रखी थी। घटना की सूचना पर झज्जर थाना पुलिस रोहतक पीजीआई पहुंची लेकिन चिकित्सकों के द्वारा बयान देने के लिए अनफिट बताया गया। जिस पर पुलिस अधिकारी वापस लौट आए, अब बयान के लिए सोमवार को फिर से प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें