फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में गई युवती का मुंह बंद कर छत पर ले गया युवक, किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बाथरूम गई युवती का मुंह बंद कर छत पर ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

- किसी को बताने पर दी पिता व छोटे भाई को जान से मारने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
खिजराबाद। कसबे की एक कॉलोनी में दसवीं पास कर चुकी युवती के साथ पड़ोस के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के समय कसबे में लाइट गुल थी। जैसे ही युवती बाथरूम में गई तो वहां पहले से छिपे बैठे युवक ने उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके पिता व छोटे भाई को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

खिजराबाद की एक कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह दसवीं कक्षा में पढ़ती थी तो पड़ोस का ही युवक लवप्रीत उसे आते-जाते परेशान करता था। लेकिन उसने लोक लाज के कारण यह बात किसी को नहीं बताई। 26 मई की रात को लगभग एक बजे कसबे में लाइट गुल थी। इस दौरान जब वह बाथरूम गई तो वहां पर पहले से ही लवप्रीत छिपा बैठा था। उसके बाथरूम में आते ही आरोपी ने उसका मुंह दबाकर उसे खींचकर छत पर ले गया और वहां उसके साथ गलत काम किया। उसने पूरी बात अपनी मां को बताई। इसके बाद वे उसे थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने मामले में युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई बलजीत कौर का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें