फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर लगाया अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पति पर लगाया अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप, केस दर्ज

यमुनानगर। रादौर क्षेत्र के अंटावा गांव निवासी महिला ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। विरोध जताने पर पीटकर घर से निकालने का भी आरोप है। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके आरोपी पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

गांव अंटावा निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शादी 11 नवंबर 2016 को करनाल के गांव गंधार निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने उसे जरूरत का सारा जरूरी सामान भी दिया था। मगर शादी में दिए सामान से उसका पति खुश नहीं हुआ। उसने शादी के कुछ दिन बाद दहेज में और कीमती सामान की मांग को लेकर उत्पीड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उसके पति ने उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उससे मारपीट कर घर से निकाल दिया। परेशान होकर उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके आरोपी पति के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें