शहर से चोरों ने चुराई दो बाइक
यमुनानगर। शहर से चोरों ने अलग-अलग स्थानों से दो बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
आजाद नगर कालोनी निवासी विशाल ने बताया कि वह बाइक पर जगाधरी के जिंदल अस्पताल में गया था। उसने बाइक अस्पताल के बाहर खड़ी की थी। जब वह काम खत्म करके वापस आया तो वहां से उसकी बाइक गायब थी। उसने बाइक की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर, गांव धौडंग निवासी शुभम ने बताया कि वह बाइक पर नेहरू पार्क में घूमने के लिए आया था। वह बाइक को पार्क के बाहर खड़ी करके घूमने चला गया। जब कुछ देर बाद वापस आया तो वहां से उसकी बाइक गायब थी। उसने बाइक की काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। उसने बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।