फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार की रिश्वत मांगने का आरोपी एसआई भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
10 हजार की रिश्वत मांगने के आरोपी एसआई को भेजा जेल
विज्ञापन

- विजिलेंस टीम ने सोमवार शाम को बीएसएनएल एसडीओ से दस हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा था
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। केस फाइल करने के नाम पर बीएसएनएल के एसडीओ मुकेश सिसोदिया से 10 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोपी फर्कपुर थाने के सब इंस्पेक्टर बलिंद्र सिंह को विजिलेंस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने के बाद विजिलेंस ने सोमवार देर रात बलिंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। मंगलवार दोपहर उन्हें न्यायाधीश नवीन जिंदल की कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जब उन्हें कोर्ट में पेश किया गया तो उनके पिता व अन्य परिजन भी कोर्ट परिसर में काफी संख्या में पहुंचे थे। परिजन उन्हें देखकर भावुक हो गए। सब इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी भी कोर्ट में चर्चा का विषय बनी रही। विजिलेंस इंस्पेक्टर दीपक बख्शी ने बताया कि बलिंद्र को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था मामला :
फर्कपुर निवासी मुकेश ससोदिया बीएसएनएल में एसडीओ कार्यरत है। 22 मार्च को फर्कपुर स्थित बैंक आफ बड़ौदा के मैनेजर नरेंद्र कुमार ने थाना फर्कपुर में केस दर्ज कराया था कि मुकेश की पत्नी उनके बैंक में कर्मचारी है और उसकी विभागीय जांच चल रही है। इसी मामले की जांच करने उच्चाधिकारियों की टीम बैंक में आई थी। इसी दौरान मुकेश बैंक में पहुंच गया। इस दौरान उसकी कर्मचारियों के साथ बहस करने लगा। तभी मुकेश ने उनके साथ हाथापाई कर दी। जब बैंक का सिक्योरिटी गार्ड अंदर आया तो नामजद ने उसकी बंदूक छीनने का भी प्रयास किया। इसके बाद वह फरार हो गया। शिकायत के आधार पर फर्कपुर पुलिस ने मुकेश पर केस दर्ज किया था। डीएसपी ने मामले की जांच की तो मारपीट के आरोप गलत पाए और केस रद करने की सिफारिश की। मुकेश ने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी एसआई बलिंद्र सिंह ने केस रद करने की एवज में उससे 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी। इसकी शिकायत मुकेश ने विजिलेंस को कर दी। विजिलेंस ने सोमवार शाम उसे 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। आरोपी बलिंद्र 10-15 दिन पहले ही एएसआई से एसआई प्रमोट हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें