फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में एक पक् ष ने खेत से काटी गेहूं की फसल, 25 दिन बाद केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि विवाद में एक पक्ष ने खेत से काटी गेहूं की फसल, 25 दिन बाद केस दर्ज
विज्ञापन

- छप्पर थाना क्षेत्र के गांव मंधार की 27 अप्रैल की घटना, दोनों पक्षों में सहमति न बनने पर पुलिस ने अब आरोपी व्यक्ति पर किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र गांव मिल्क सुखी मंधार में भूमि विवाद के चलते एक पक्ष ने खेत में खड़ी गेहूं की फसल काट दी। घटना 27 अप्रैल की है। मामले को लेकर दूसरे पक्षों ने गांव स्तर पर मामला सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बनी। जिसके बाद दूसरे पक्ष की महिला ने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर गांव के ही एक व्यक्ति पर खेत से फसल काटकर चोरी करने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगाधरी की बसंत नगर कॉलोनी निवासी गुरजीत कौर ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव मिल्क सुखी मंधार में जमीन है। उसने खेत में गेहूं की फसल उगाई हुई थी। आरोप है कि इस जमीन को लेकर गांव मिल्क सुखी निवासी सुखविंद्र सिंह उससे कई बार बहस कर चुका है। जबकि उनके पास जमीन के सभी दस्तावेज हैं। आरोप है कि जब गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई तो 27 अप्रैल की रात को आरोपी सुखविंद्र सिंह ने खेत में खड़ी उसकी गेहूं की फसल काटकर चोरी कर ली। जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये है। उसे जब इस बारे में पता चला तो उसने आरोपी से बातचीत की। मगर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। तब उन्होंने पंचायत में ही मामला सुलझाने का प्रयास किया। लेकिन मामला नहीं सुलझ पाया। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी सुखविंद्र के खिलाफ मारपीट, फसल चोरी करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें