मेन के लिए..
विधायक कार्यालय में बैठ अश्लील फिल्म देख रहा था रसोइया, बायोडाटा देने आई युवती ने जड़े थप्पड़
युवती का आरोप अश्लील फिल्म देखने का विरोध किया तो की छेड़छाड़
विधायक के बेटे ने करवाया समझौता, युवती ने शिकायत ली वापस
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। रादौर विधायक श्याम सिंह राणा के निवास पर बुधवार को नौकरी के लिए अपना बायोडाटा देने आई एक युवती ने कथित रूप से विधायक के रसोइये पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप है जब युवती विधायक कार्यालय पर पहुंची तो रसोइया अश्लील फिल्म देख रहा था। जिससे गुस्साई युवती ने मौके पर ही विधायक के रसाइये को कई थप्पड़ जड़ दिए। बाद में युवती ने थाना रादौर में शिकायत दी। मामला विधायक निवास से जुड़ा हुआ था, इसलिए पुलिस ने मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में विधायक के बेटे नेपाल राणा ने राजीनामा करवा दिया।
हुआं यूं कि बुधवार को विधायक श्याम सिंह राणा की विश्वकर्मा कॉलोनी में स्थित निवास पर एक युवती नौकरी के लिए अपना बायोडाटा देने आई थी। जब वह निवास पर बने विधायक कार्यालय में पहुंची तो यहां विधायक का रसोइया मोबाइल पर अश्लील फिल्म देख रहा था। युवती ने रसोइए को डांट लगाई। आरोप है कि रसोइये ने युवती से छेड़छाढ़ कर दी। गुस्साई युवती ने उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। मामला थाने पहुंचा। युवती के परिजन और विधायक के समर्थक भी थाने पहुंचे। विधायक श्याम सिंह राणा के बेटे नेपाल राणा ने युवती को समझाया और उन्हें आरोपी को कार्यालय से निकालने की बात कही। इसके बाद युवती ने शिकायत वापस ले ली। विधायक के निवास पर युवती के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
रादौर विधायक श्याम सिंह राणा ने बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में अभी पता चला है। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए रसोइए को नौकरी से निकाल दिया है।
रादौर थाना एसएचओ सतपाल का कहना है कि एक युवती ने विधायक श्याम सिंह राणा के रसोइए के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दी थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। जिसके बाद युवती ने शिकायत वापस ले ली।