फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर देने गई छात्रा संदिग्ध हालत में हुई लापता, अन्य स्थान से नाबालिग गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
पेपर देने गई छात्रा संदिग्ध हालत में हुई लापता, अन्य स्थान से नाबालिग गायब
विज्ञापन

यमुनानगर। रादौर के नाचरौन गांव से पेपर देने गई छात्रा संदिग्ध हालत में लापता हो गई। परिजनों ने अज्ञात पर उसे अगवा करने का आरोप लगाया है। वहीं, एक अन्य स्थान से नाबालिग लड़की संदिग्ध हालत में लापता हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामले दर्ज कर लिया।
रादौर के नाचरौन डेरा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 19 वर्षीय पौती 12वीं कक्षा की छात्रा है। वह गत 29 मार्च को यमुनानगर के एक स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में अपनी परीक्षा देने गई थी। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटी। उन्होंने अपनी रिश्तेदारी, छात्रा की सहेलियों, परिचितों व क्षेत्र के लोगों से पूछताछ की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। उन्हें आशंका है कि किसी ने उसकी पौती को जबरदस्ती अगवा कर लिया है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शहर की विजय नगर कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत शनिवार को सुबह नौ बजे के करीब उसकी 17 वर्षीय बेटी अचानक घर से लापता हो गई। उन्होंने उसकी काफी तलाश की मगर उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। उन्हें आशंका है कि किसी ने उसकी बेटी को जबरदस्ती अगवा कर लिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें