फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए टू ने चोर गिरोह के पांच सदस्य किए काबू, सात कबूली वारदातें

विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरतों को पूरा चोर गिरोह के पांच सदस्य किए काबू, सात कबूली वारदात
विज्ञापन

गांव दामला के रहने वाले हैं पांचों आरोपी, पुलिस ने एक दिन के लिए रिमांड पर लिया
छोटी छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए करते थे चोरियां
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सीआईए-टू ने चोर गिरोह के पांच सदस्य काबू किए हैं। आरोपियों ने सात वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। सभी आरोपी गांव दामला के रहने वाले हैं। छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया।
सीआईए टू इंचार्ज संदीप टाया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चोर गिरोह के पांच सदस्य तीन अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। टीम ने दबिश देकर जोडियो नाका, दामला व रतनगढ़ के नजदीक से गिरफ्तार किया। पांचों आरोपी दामला के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान दामला निवासी सतविंद्र, अनवर, रोहित साहिल व अमित के रूप में हुई। छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए आरोपी वारदात को अंजाम देते थे। पूछताछ में पांचों आरोपियों ने चोरी की सात वारदात को अंजाम देना कबूल किया। वीरवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

ये कबूली वारदात
सीआईए टू इंचार्ज इंस्पेक्टर संदीप टाया ने बताया कि पूछताछ में आरोपी साहिल व अमित ने बीती तीन मार्च को औरंगाबाद हनुमान मंदिर, कश्यप समाज मंदिर व नरेश की दुकान में चोरी की थी। दामला के सरकारी स्कूल से 31 जनवरी को दो गैस सिलेंडर चुराए थे। रतनगढ़ में अंकुश गोयल के ट्यूबवेल से दो सोलर लाइट, बैटरी व इनवर्टर चुराए थे। आरोपी सतविंद्र ने 13 फरवरी को फर्कपुर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी की थी। इसी आरोपी ने बीते साल 31 दिसंबर को दामला से सहारनपुर के नागल निवासी जावेद की बाइक चोरी की थी। आरोपी अनवर व रोहित ने 13 फरवरी को सदर थाना क्षेत्र के दामला स्थित संजीव किराना स्टोर से वेल्डिंग सेट, सिलेंडर व अन्य सामान चुराया था। इन्हीं दोनों आरोपियों ने दामला के आंगनबाड़ी केंद्र से 18 जनवरी को सिलेंडर, चूल्हा, गेहूं व चावल चुराए थे।
विज्ञापन


रिमांड में अन्य खुलासे होने की उम्मीद
सीआईए टू इंचार्ज इंस्पेक्टर संदीप टाया ने बताया कि पांचों आरोपी लेबर का काम करते हैं। छोटी छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड में चोरी किए गए सामान की बरामदगी की जाएगी।

फोटो-15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें