फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात के अंधेरे में देवधर से दोनों भाईयों ने खिजराबाद के जंगल में छिपा दी जेसीबी, हथिनीकुंड बेचने जाते धरे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल में छिपा दी थी जेसीबी, बेचने जाते धरे गए दो सगे भाई
विज्ञापन

देवधर से चोरी हुई नवाजपुर के सुशील की जेसीबी, डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने 24 घंटे में सुलझाया मामला
यूपी के मुजफ्फरनगर के लखान निवासी राहुल व अंबाला के भधौली निवासी भाई अमित को लिया रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। गांव देवधर स्थित स्क्रीनिंग प्लांट से सात मार्च की तड़के दो घंटे के भीतर 30 लाख रुपये की जेसीबी चोरी हो गई। मुंशी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। डिटेक्टिव स्टाफ टीम ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर मामले को 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया। यूपी के मुजफ्फरनगर के गांव लखान निवासी राहुल व उसके अंबाला के गांव भधौली निवासी भाई अमित ने मिलकर रात के अंधेरे में देवधर से जेसीबी चोरी कर खिजराबाद के जंगल में छिपा दी थी। गुरुवार सुबह वह जेसीबी बेचने यूपी जा रहे थे, जिन्हें हथिनीकुंड के पास डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने दबोच लिया। दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया। अभी तक उन्होंने दो बाइक चोरी की वारदात भी कबूल ली है।
गांव देवधर स्थित स्क्रीनिंग प्लांट पर मुंशी का काम देख रहे गांव नवाजपुर निवासी सुशील ने थाना खिजराबाद पुलिस को बताया था कि खनन जोन में काम करने के लिए उसके पास जेसीबी थी। इसे सात मार्च को तड़के तीन बजे उसने काम से लौटने के बाद गांव देवधर के पास खड़ा किया था। करीब दो घंटे बाद जब वह वापस आए तो वहां जेसीबी नहीं थी। मामले में जांच का जिम्मा डिटेक्टिव स्टाफ को सौंपा गया। डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया गुप्त सूचना मिली कि दो आरोपी चोरी की जेसीबी मशीन को बेचने के लिए हथिनीकुंड बैराज के रास्ते उत्तरप्रदेश जाएंगे। इस पर टीम का गठन किया। टीम ने मौके पर जाकर नाकेबंदी की और कुछ देर बाद दोनों आरोपी जेसीबी मशीन लेकर आते दिखाई दिए। टीम ने आरोपियों के पास से जेसीबी मशीन बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया। उनकी पहचान उत्तरप्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के गांव लखान निवासी राहुल व उसके सगे भाई अंबाला के गांव भधौली निवासी अमित के रूप में हुई। राहुल देवधर में स्क्रीन प्लांट पर जेसीबी मशीन चलाने का काम कर रहा था और अमित अपने गांव में ही ईंट भट्टे पर जेसीबी मशीन चलाता था। दोनों से पूछताछ में पता चला कि रात के समय राहुल ने अपने भाई अमित के साथ योजना बनाई कि वह रात को देवधर स्क्रीनिंग प्लांट पर खड़ी जेसीबी मशीन लेकर फरार हो जाएंगे। योजना अनुसार दोनों भाइयों ने रात को करीब तीन बजे जेसीबी मशीन चोरी कर ली और खिजराबाद जंगल में छिपा दी। सुबह वह जेसीबी बेचने यूपी जा रहे थे, जिन्हें हथिनीकुंड के पास डिटेक्टिव स्टाफ टीम ने दबोच लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है। जेसीबी मशीन की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने एक ही रात चोरी की थी दो बाइक
डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि दोनों आरोपी भाइयों से पूछताछ में उन्होंने दो बाइक चोरी की वारदात कबूली है। उन्होंने 18 फरवरी को ससौली रोड स्थित फार्म के बाहर से व जगाधरी स्थित एक पैलेस के बाहर से चोरी की थी।

फोटो-30
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें