मध्यप्रदेश से ट्रक में लेकर आता था नशीला पदार्थ, सवा किलो चुरापोस्त के साथ पकड़ा
डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने कांसापुर रोड से किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
डिटेक्टिव स्टाफ ने नशीले पदार्थ के साथ एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से सवा किलो चूरा पोस्त बरामद किया गया है। आरोपी मध्यप्रदेश से नशीले पदार्थ लेकर आता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे रिमांड पर लिया गया।
डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कांसापुर रोड पर नशीला पदार्थ लिए एक आरोपी घूम रहा है। एसआई विजय वालिया के नेतृत्व में टीम ने मौके पर जाकर दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी से जवाहर नगर निवासी भूपेंद्र उर्फ भोला है। तलाशी में उसके पास से एक किलो 250 ग्राम चूरा पोस्त मिला। आरोपी ट्रक चलाता है और वह मध्यप्रदेश से नशीले पदार्थ लेकर आता था। आरोपी के पहले भी दो मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं।
फोटो : 22
नोट : पहले भेजी गई चुरापोस्त की खबर में इनसर्ट करें।