चोरी की बाइक यूपी बेचने जा रहा युवक काबू
यमुनानगर। सीआईए-1 की टीम ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बरामद की गई बाइक आरोपी ने विष्णु नगर से चुराई थी। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सीआईए-1 इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि तेजली स्टेडियम के पास से एक युवक चोरी की बाइक लेकर उत्तर प्रदेश बेचने के लिए जाएगा। एएसआई मनोज वालिया के नेतृत्व में जसबीर, सुभाष व रोहित की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर नाकेबंदी की। कुछ देर बाद आरोपी बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। आरोपी की पहचान आजाद नगर निवासी सलमान के नाम से हुई। आरोपी से जो चोरी की बाइक बरामद की गई है, वह बाइक उसने 18 जनवरी को विष्णु नगर निवासी रजत की चोरी की थी। आरोपी से बाइक बरामद कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।