फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार पर हमला कर मां बेटे को किया घायल, भड़के ग्रामीणों ने हमलावरों को दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार पर हमला कर मां बेटे को किया घायल, भड़के ग्रामीणों ने हमलावरों को दौड़ाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। छछरौली थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर खादर में परिवार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इससे एक युवक व उसकी मां घायल हो गई। इस पर ग्रामीण भड़क गए और हमला करने आए लोगों का पीछा कर पकड़ लिया। ग्रामीणों से बचने के लिए हमलावर गांव में ही अपने वाहन छोड़कर फरार हो गए। घायल मां बेटी का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मलिकपुर खादर निवासी नवाबअली ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन के शादी गांव लेदा खास में की थी। आरोप है कि शादी के बाद उसकी बहन को प्रताड़ित किया गया। उसकी बहन अपने मायके आ गई। शनिवार को दोनों पक्षों की गांव में ही पंचायत थी। पंचायत में जब कोई फैसला नहीं हुआ तो उसके बहन के ससुराल पक्ष के लोगों ने बाहरी लोगों से उनके घर पर हमला करा दिया। इसमें उसकी मां और वह घायल हो गए। बाद में ग्रामीणों ने हमलावरों को घेर लिया। आरोपी खुद को फंसता देख मौके पर ही अपने वाहन छोड़कर फरार हो गए। छछरौली थाना प्रभारी वीरेंद्र राणा का कहना है कि शिकायत आई है। उस पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें