फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर परिवार सहित गया लखनऊ, पीछे चोरों ने तीन कमरों के ताले तोड़ खंगाला घर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डॉक्टर परिवार सहित गया लखनऊ, पीछे से चोरों ने खंगाला घर
दीवार फांद घर में घुसे चोर, डॉक्टर के आने पर पता चलेगा कितने की हुई चोरी
सरावां में गुरुद्वारा साहिब के दानपात्र का लॉक तोड़ चुराया पांच हजार का चढ़ावा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर की न्यू मार्केट की कृष्ण गली में चोरों ने डॉक्टर शिव कुमार के सूने घर के ताले तोड़ खंगाल डाला। वारदात के समय डॉक्टर अपने परिवार सहित लखनऊ गया हुआ था। चोरों ने यहां से घर के तीनों कमरों के ताले तोड़ हुए थे और अलमारियां खुली हुई पड़ी थी। घर के दरवाजे व खिड़कियां खुली देख पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उधर, साढौरा के सरांवा स्थित गुरुद्वारा साहिब का गल्ला तोड़ चोरों ने करीब पांच हजार रुपये का चढ़ावा चोरी कर लिया। पुलिस ने दोनों मामलों में मौके का मुआयना करने के बाद अज्ञात पर चोरी का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
न्यू मार्केट की कृष्ण गली निवासी कमल चौहान ने बताया कि उनके पड़ोस में ही डॉक्टर शिव कुमार का घर है। डॉक्टर शिव कुमार 22 जनवरी को अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने बेटे से मिलने के लिए लखनऊ गए थे। मंगलवार को उन्होंने छत से देखा कि घर के तीन कमरों के दरवाजे और खिड़कियां खुली पड़ी हुई है। कमरों के अंदर अलमारियां खुली पड़ी थी और सामान बिखरा हुआ था। जबकि गेट को ताला लगा हुआ था। उन्होंने चोरी की आशंका पर सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि चोर दीवार फांद कर घर में घुसे। इसके बाद चोरों ने ग्राउंड फ्लोर पर एक कमरे व फर्स्ट फ्लोर पर दो कमरों के दरवाजों के ताले तोड़े। तीनों कमरों की अलमारियां के लॉकर भी टूटे हुए थे। चोरी हुए सामान का आंकलन नहीं लगाया जा चुका है। इसका पता डॉक्टर के आने के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस ने मामले की जांच कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
गुरुद्वारा के दानपात्र से पांच हजार का चढ़ावा चोरी :
साढौरा के गांव सरावां स्थित गुरुद्वारा साहिब के दानपात्र का ताला तोड़ चोरों ने करीब पांच हजार रुपये का चढ़ावा चोरी कर लिया। गुरुद्वारा साहिब के सेवादार सरावां निवासी गुलजार सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह जब वह गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के लिए गया तो उसने देखा कि गुरुद्वारा साहिब में रखे दानपात्र का ताला टूटा हुआ था। जिसके अंदर से सारा चढ़ावा गायब था। उन्होंने बताया कि दानपात्र में करीब पांच हजार रुपये का नकदी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। साढौरा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें