धुंध के नाम रहा साल का पहला दिन, कार की टक्कर से बाइक सवार युवक और महिला की मौत, हाईवे रहा जाम
नेशनल हाईवे 73ए पर याकूबपुर के नजदीक हुआ हादसा, हादसे में युवक की मां भी घायल
धुंध के चलते नेशनल हाईवे 73 व स्टेट हाईवे पर कई घंटे लगा रहा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। नए साल का पहला दिन का कोहरे के नाम रहा। कोहरे के चलते रात और सुबह के समय विजीबिल्टी जीरो रही। जिसके चलते चंडीगढ़ रुड़की नेशनल हाईवे 73 और सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर जाम लग गया। उधर, नेशनल हाईवे 73ए पर याकुबपुर के नजदीक कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक और पड़ोसी महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
बेगमपुर निवासी अंकित (20) अपनी मां और पड़ोसी महिला सोमादेवी (42) को बाइक पर लेकर किसी काम से छछरौली की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वह नेशनल हाईवे ं73ए पर याकूबपुर मोड़ के नजदीक पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों सड़क के बीचों बीच जा गिरे। हादसे में बाइक चला रहे अंकित व उसकी पड़ोसी महिला सोमादेवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक अंकित की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा इतना जबदस्त था कि बाइक और कार दोनों के परखचे उड़ कर काफी दूर तक बिखर गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों ने तीनों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने अंकित व सोमादेवी के मृत होने की पुष्टि की, जबकि अंकित की मां ही हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
बॉक्स
बहन से मिलने के लिए मां और पड़ोसन को लेकर आ रहा था अंकित :
परिजनों के अनुसार अंकित का एक छोटा भाई और बड़ी बहन है। बहन की शादी याकूबपुर में की हुई है। सोमवार को अंकित अपनी मां व पड़ोसी महिला सोमादेवी को साथ लेकर अपनी बहन से मिलने के लिए याकूबपुर में आ रहे थे। नेशनल हाईवे 73ए से जैसे ही याकूबपुर में मड़ने लगे तो तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
बॉक्स
हादसे के बाद लगा जाम :
याकूबपुर के नजदीक हुए हादसा के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवे के बीच फंसे क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड में किया और शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने जाम को खुलवाया।
वर्जन
हादसे में महिला व युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हुई। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए। कार चालक मौके से फरार हो गया था। मौके से बरामद कार के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है।
- इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह, एसएचओ, थाना छछरौली।
फोटो : 06 से 08
नोट : धुंध से संबंधित बाक्स भेज रहे है