पेयजल नलकूप पर मृत पड़ा मिला ऑपरेटर
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। गांव चौगांव में नलकूप के कमरे में ऑपरेटर मृत पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा।
चौगांव निवासी अंग्रेज सिंह ने बताया कि उसका चाचा 48 वर्षीय राजकुमार गांव में पेयजल नलकूप पर ऑपरेटर का काम करता था। वह रात को नलकूप चलाने गया था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं आया। सुबह लोगों ने राजकुमार को बेसुद्ध नलकूप के कमरे में पड़ा देखा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जांच कर रही पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।