फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन अधिकारियों पर गाड़ी चढ़ाने का एक खैर तस्कर गिरफ्तार, पांच अभी भी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वन अधिकारियों पर गाड़ी चढ़ाने का एक खैर तस्कर गिरफ्तार, पांच अभी भी फरार
अप्रैल माह पर चौराही चौक पर हुई थी घटना, मामले में छह लोगों पर किया गया था हत्या के प्रयास के केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। चौराही चौक पर वन विभाग के अधिकारियों पर गाड़ी चढ़ाकर कुचलने का प्रयास करने वाले एक खैर तस्कर को डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। मामले में अभी पांच आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी खैर तस्कर को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अप्रैल माह में चौराही चौक पर वन विभाग के अधिकारियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करने वाला एक आरोपी खैर तस्कर बिलासपुर शिव चौक पर घूम रहा है। सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर विजय वालिया, एएसआई निर्मल सिंह व अनिल की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी की पहचान जाटोवाला निवासी दाऊद के नाम से हुई। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
ये था मामला :
इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि 27 अप्रैल को वन विभाग को सूचना मिली थी कि चौराही चौक पर खैर से भरी एक गाड़ी निकलेगी। वन अधिकारियों ने चौराही चौक पर नाकेबंदी की। कुछ देर बाद एक ट्रक अवैध खैर की लकड़ी का भरा हुआ आता दिखाई दिया। जिसके आगे एक कार चल रही थी। जब वन विभाग के अधिकारियों ने उसे रुकने का इशारा किया तो आगे चल रही खैर तस्करों की कार ने अधिकारियों के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया और इसके बाद कार व ट्रक खैर तस्कर लेकर मौके से फरार हो गए। उस समय वन अधिकारियों की शिकायत पर करीब छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में जाटोवाला निवासी दाऊद को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अभी भी पांच आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
फोटो : 15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें