फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर ने किया मालकिन से दुष्कर्म, ससुरालियों ने पीड़िता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नौकर ने किया मालकिन से दुष्कर्म, ससुरालियों ने पीड़िता को घर से निकाला
पुलिस ने आरोपी नौकर पर दुष्कर्म और पति और सास पर दहेज उत्पीड़न का किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी के हुडा सेक्टर 17 निवासी महिला ने उसके पति की दुकान पर काम करने वाले नौकर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जब महिला ने इस बारे में अपने पति औैर ससुराल पक्ष के लोगों को बताया तो उन्होंने उसे पीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर शादी में अधिक दहेज न देेने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में आरोपी नौकर के खिलाफ दुष्कर्म व पति और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हुडा सेक्टर-17 निवासी महिला ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी दो जून 2012 को उत्तराखंड के हलद्वानी निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। उसके पति की हलद्वानी में दुकान है। दुकान में तुषार नाम का एक युवक भी काम करता था। एक दिन आरोपी तुषार कुछ सामान लेने के लिए घर पर आया। उस समय वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि इस दौरान तुषार ने उसे अकेला देख उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे धमकाता हुआ वहां से चला गया। घर आने पर उसने अपने पति औैर सास को आपबीती सुनाई। आरोप है कि उसके पति व सास ने उसकी एक नहीं सुनी और उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसे दहेज की मांग को लेकर भी प्रताड़ित किया और उसे घर से निकाल दिया। उसने घर आकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी तुषार के खिलाफ दुष्कर्म व उसके पति व सास पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ईएसआई बलजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नोट : पहले भेजी गई फाइल संख्या 05 नाबालिग से दुष्कर्म की खबर के साथ लगा सकते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें