फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल की सुरक्षा पर सवाल, कैदी से फिर बरामद हुआ मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल की सुरक्षा पर सवाल, कैदी से फिर बरामद हुआ मोबाइल
विज्ञापन

डिप्टी सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर पुलिस ने कैदी पर किया केस दर्ज
पहले भी कई बार मिल चुके है मोबाइल, नहीं आया सुधार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जिला जेल में एक बार फिर से चेकिंग के दौरान कैदी से मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस ने जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर कैदी के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दे कि इससे पहले भी कई बार जेल में बंद कैदियों से मोबाइल बरामद किए जा चुके है। जो जेल की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करते है।
जिला जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट विवेक सांगवान ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को वह जेल की बैरकों में बंद कैदियों की नियमित चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान जब वह जेल में बंद कैदी जिला कुरुक्षेत्र के शेखपुरा भीड़ मथाना निवासी गौरव के बैरक पर पहुंचे तो वह कुछ छिपाते हुए नजर आया और उन्हें देखकर घबरा गया। शक के आधार पर जब उन्होंने कैदी गौरव की जांच की तो उसके पास से मोबाइल, बैटरी व सिम बरामद किया गया। उन्होंने मोबाइल को कब्जे में लेकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले डिप्टी सुपरिंटेंडेंट विवेक सांगवान की शिकायत पर कैदी गौरव के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

बॉक्स
पहले भी कई बार मिल चुके है जेल से मोबाइल :
जिला जेल में भारी सुरक्षा के बीच अंदर बंद कैदी तक मोबाइल जा रहे है। जेल में कैदी से मिलने जाने तक कई जांच गेटों से गुजरना पड़ता है। बावजूद इसके जेल के अंदर बंद कैदियों तक मोबाइल पहुंच रहे है। जेल में कैदी से मोबाइल मिलने का यह पहला मामला नहीं, इससे पहले भी कई बार कैदियों से मोबाइल मिल चुके है। जो जेल की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे है।
विज्ञापन

वर्जन
जिला जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट विवेक सांगवान ने बताया कि जेल में कैदी से मिलने आने वाले हर परिजन व रिश्तेदार की गहनता से जांच की जाती है। जांच पूरी होने के बाद ही परिजन को कैदी से मिलने दिया जाता है। कैदी के पास मोबाइल कैसे पहुंचा इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें