चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, नहीं हुई शिनाख्त
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। अंबाला-सहारनपुर रेलवे लाइन पर कलानौर व यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त न होने पर रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
रेलवे पुलिस के हेड कांस्टेबल बलजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर जीआरपी थाना में सूचना आई थी कि कलानौर में जगाधरी रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पर एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पाते ही भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि रेलवे लाइन के पास करीब 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ था। प्राथमिक जांच में युवक की मौत चलती ट्रेन से होना पाया गया। मृतक के कपड़ों की तलाशी ली गई, लेकिन उसके पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला। जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। उन्होंने आसपास के लोग से उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। मृतक ने नीले रंग की जींस पहनी हुई थी। इसके अलावा जामिनी नीली रंग की टी शर्ट, गले में पीला व लाल परना डला हुआ है। मृतक के दाहिने हाथ पर गोल्डी गुदा हुआ है। शिनाख्त नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।