फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में रिटायर्ड रेलवे कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में रिटायर्ड रेलवे कर्मी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। रेलवे से रिटायर्ड बुजुर्ग की गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग कई दिनों से बीमार थे।
विज्ञापन

ससौली निवासी गुरनाम सिंह (65) रेलवे विभाग से रिटायर्ड थे। परिजनों के अनुसार वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। बीती रात को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसकी हालत बिगड़ती देख उसे रेलवे अस्पताल में ले गए। जहां डाक्टरों ने रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी गुरनाम को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना फर्कपुर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया। पुलिस जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल तरसेम कुमार का कहना है कि कर्मचारी की मौत कैसे हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें