फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों पर नहर से मिले लापता दो युवकों के शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर नहर में मिले लापता दो युवकों के शव
यमुनानगर। बीते दिनों लापता दो युवकों के शव अलग-अलग स्थानों पर नहर से बरामद हुए। दोनों जगह संबंधित थाना क्षेत्र पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

औरंगाबाद का 22 वर्षीय रजत 15 अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों के अनुसार वह घर से बिना बताए कहीं चला गया था। शनिवार को उसका शव गांव धौडंग़ के समीप नहर से बरामद किया गया। पुलिस ने परिजनों द्वारा शिनाख्त करने पर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इसी तरह शुगर मिल कॉलोनी का 24 वर्षीय सूरज छह अक्तूबर को घर से निकला था। परिजनों की शिकायत पर हमीदा चौकी पुलिस ने नौ अक्तूबर को अपहरण के आरोप में केस दर्ज किया था। शनिवार को सूरज का शव पश्चिमी यमुना नहर से बरामद हुआ, जहां से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें