फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरोल काटकर जेल में लौटे कैदी से मिला मोबाइल व पांच हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पैरोल से लौटे कैदी के पास मिला मोबाइल और पांच हजार रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। पैरोल से जिला जेल में लौटे कैदी से एंट्री प्वाइंट पर चेकिंग के दौरान मोबाइल और पांच हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस ने जेल अधिकारी की शिकायत पर आरोपी कैदी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जिला जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट रेशम सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ के फेज वन राम दरबार निवासी सागर चौहान हत्या के मामले में जिला जेल में सजा काट रहा है। सागर चौहान चार सप्ताह की पैरोल पर गया था। सात अक्तूबर को जब वह पैरोल खत्म करके जेल में पहुंचा तो एंट्री प्वाइंट पर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसकी जुराब से मोबाइल और पांच हजार रुपये बरामद हुए हैं। उन्होंने मोबाइल और पैसों को कब्जे में लेकर घटना की सूचना शहर जगाधरी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें