फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी व युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटी बहन ने कराया बड़ी बहन का रेप
विज्ञापन

- मां ने दर्ज कराया अपनी 13 साल की बेटी और दो युवकों पर अपनी 14 साल की बेटी से रेप का केस
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
छोटी बहन द्वारा पड़ोसी युवक की मदद से बड़ी बहन से दुष्कर्म कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 14 वर्षीय बेटी से रेप के आरोप में खुद उसकी मां ने अपनी 13 वर्षीय बेटी और मोहल्ले के दो युवकों को नामजद कराया है। पुलिस ने मां की शिकायत पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बुड़िया निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 सितंबर को वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ किसी काम से घर से बाहर गई थी। इस दौरान घर पर उसकी 13 व 14 वर्षीय दो बेटियां घर पर थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी छोटी बेटी और उनके पड़ोस में रहने वाले युवक अख्तर अली ने कस्बे में ही रहने वाले युवक आशिक को उनके घर पर बुला लिया। जिसके बाद आशिक ने उसकी बड़ी लड़की के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी युवक आशिक, उसकी छोटी लड़की और अख्तर ने उसकी बड़ी लड़की को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जब वह घर पहुंची तो उसकी बड़ी लड़की ने डर के कारण उन्हें उस वक्त कुछ भी नहीं बताया। मगर घटना के बाद से वह चुप-चुप रहने लगी। उसने जब उससे कारण पूछा गया तो उसने घटना के बारे में बताया। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित लड़की का मेडिकल करवाया। जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद छोटी बेटी, अख्तर व आशिक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें