फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन की राख डालते हुए नहर में डूबा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। नहर में हवन की राख डालने गए युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से युवक का शव रविवार देर रात बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

नाहरपुर निवासी प्रिंस (30) के घर में हवन हुआ था। हवन के बाद वह रविवार दोपहर के समय हवन की राख लेकर बाइक से नागल पुल पर गया। वहां पहुंच कर उसने बाइक किनारे खड़ी कर दी और नहर के पानी में राख डालने लगा। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर में डूब गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद उसे ढूंढते हुए परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने गोताखोरों की मदद से रविवार देर शाम तक उसकी तलाश करते रहे। लेकिन शव बरामद नहीं हुआ। रविवार देर रात उसका शव पुल के पास दिखाई दिया, वहां मौजूद लोगों ने शव को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। बाद में पहुंची पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें