फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थ का छिड़काव कर सो रही किशोरी से की छेड़छाड़, अगवा करने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीले पदार्थ का छिड़काव कर सो रही किशोरी से छेड़छाड़, अगवा करने की कोशिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जठलाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर 13 साल की किशोरी के घर में घुसकर छेड़छाड़ की। आरोपियों ने पहले सो रही किशोरी के परिजनों और किशोरी पर नशीले पदार्थ का स्प्रे किया, इसके बाद किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगे और अगवा करने की कोशिश की। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक, उसके दोस्त और मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लड़की के पिता ने जठलाना पुलिस को बताया कि 20 अगस्त की रात को वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सोया हुआ था। उसकी 13 वर्षीय बेटी भी उनके पास ही सो रही थी। आरोप है कि रात करीब 12 बजे गांव का ही अजय कुमार और विक्की उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने इस दौरान उनपर नशीले पदार्थ का छिड़काव किया, जिससे वे गहरी नींद में चले गए। इसके बाद आरोपियों ने उसकी 13 वर्षीय बेटी को अगवा करने की कोशिश की, छेड़छाड़ की। बेटी के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भागे। जब वे उठे तो उसकी बेटी ने उन्हें आपबीती सुनाई। व्यक्ति का आरोप है कि इस साजिश में आरोपी अजय की मां सुनीता भी शामिल है। उसने इसकी शिकायत जठलाना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी अजय, उसकी मां सुनीता व दोस्त विक्की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें