फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से पति की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से पति की मौत, पत्नी घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी पौंटा साहिब नेशनल हाईवे 73ए पर जगाधरी के एक पैलेस के नजदीक ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार पति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। हादसे के समय दंपति दवाई लेने के लिए अस्पताल में जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जगाधरी की रायपुरान गली निवासी सुधा ने बताया कि उसके पति संजय वर्मा (45) सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह अपने पति संजय वर्मा के साथ स्कूटी पर सवार होकर यमुनानगर अस्पताल में दवाई लेने के लिए जा रही थी। जब वे जगाधरी पौंटा नेशनल हाईवे 73ए पर एक पैलेस के नजदीक पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वे दोनों सड़क पर गिर गए। उसका पति सड़क के बीच में जा गिरा, जबकि वह सड़क किनारे गिरी। इस बीच ट्रक महिला के पति का कुचलता हुआ आगे निकल गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे व उसके पति को जगाधरी के निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसके पति की हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर में भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने सुधा की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक अंबाला के नसरौली निवासी बलबीर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें