फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के दो आरोपी चढ़े खिजराबाद पुलिस के हत्थे, दो अभी भी गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के दो आरोपी चढ़े खिजराबाद पुलिस के हत्थे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। खिजराबाद पुलिस ने जुलाई में युवक से पांच हजार और मोबाइल लूटने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियेां से लूटा गया सामान व वारदात में प्रयुक्त हथियार व वाहन बरामद करने का भी दावा किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है, हालांकि इस मामले के दो आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर हैं7
खिजराबाद थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि 16 जुलाई को देवधर गांव के पास युवक से कुछ नकाबपोशों ने पांच हजार रुपये और एक मोबाइल लूटा था। खिजराबाद पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी इस समय देवधर के नजदीक घूम रहे हैं। पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान देवधर निवासी विकास और परवीन के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। आरोपियों से लूट के सामान और लूट में प्रयोग होने वाली बाइक, लोहे की राड व चाकू बरामद कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था पूरा मामला : 16 जुलाई को दोपहर के समय बल्ले वाला जंगल के पास बेहट यूपी निवासी मुस्तकीन के साथ लूट हुई थी। ननौली थाना बेहट जिला सहारनपुर निवासी मुस्ताकीम ने खिजराबाद पुलिस को बताया कि वह अपने गांव से साइकिल से दिन में लगभग 11 बजे देवधर स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल लेने आ रहा था। जब वह मजैहदवाला गांव के पास खैर के जंगल के रास्ते में पहुंचा तो बाइक पर सवार नकाबपोश चार युवकों ने उसे रोका और उसके साथ हाथापाई की। युवकों ने उससे पांच रुपये व मोबाइल छीन लिए। युवकों ने उसे लोहे की राड मारकर घायल कर दिया। युवकों की पहचान देवधर निवासी संटी, सन्नी, विक्की और पिन्नू के रूप में हुई थी। खिजराबाद पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें