फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर भिड़े ट्रॉला और ट्रक, दोनों वाहन चालकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर भिड़े ट्रॉला और ट्रक, दोनों वाहन चालकों की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। नेशनल हाईवे 73ए पर मलिकपुर खादर के नजदीक शुक्रवार अलसुबह एक ट्रक और ट्रॉले में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ट्रक का मालिक बुरी तरह घायल हो गया। जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोहलीवाला खनन जोन से इलाहाबाद निवासी रविंद्र अपने ट्राले में रेत भरकर यमुनानगर की तरफ जा रहा था। नेशनल हाईवे 73ए (जगाधरी-पौंटा साहिब मार्ग) पर जब उसका ट्रॉला मलिकपुर खादर और गुलाबगढ़ के बीच पहुंचा तो जगाधरी की तरफ से तेज गति से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉले और ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जगाधरी की तरफ से आ रहे ट्रक को यूपी के शामली निवासी रिजवान चला रहा था। वहीं उसके साथ ट्रक मालिक स्वर्ण सिंह थे। लोगों ने हादसे के बाद ट्रॉले और ट्रक में फंसे चालकों और घायल को बड़ी मुश्किल से निकाला। लेकिन तब तक दोनों वाहन चालकों की मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि दोनों ही वाहन तेज रफ्तार में थे। दोनों मृतकों और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों वाहन चालकों के मृत होने की पुष्टि की। इधर, हादसे के बाद राहगीरों की मौके पर भीड़ लग गई। इससे नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। छछरौली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहन के चालकों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें