फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20-20 रुपये लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना की फाइलें जमा करते युवक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
20-20 रुपये लेकर आवास योजना की फाइलें जमा करते युवक को पकड़ा
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन नगर निगम कार्यालय में जमा करने केे नाम पर गरीबों से 20-20 रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक को पकड़ लिया गया है। वार्ड नंबर 14 की महिला पार्षद निर्मल चौहान की सक्रियता से इसका खुलासा हुआ।
वार्ड नंबर 14 की जम्मू कॉलोनी में मंगलवार को एक युवक कॉलोनी के लोगों से प्रधानमंत्री आवास योजना की फाइलें नगर निगम कार्यालय में जमा करवाने के लिए ले रहा था। इसके एवज में वह प्रति फाइल 20 रुपये ले रहा था। कॉलोनी के लोगों ने पार्षद निर्मल चौहान के पास आकर इसकी जानकारी दी। चौहान ने इस योजना के प्रोजेक्ट आफिसर से फोन पर बात की तो उन्होंने कहा कि उनकी ओर से 20-20 रुपये लेकर फाइलें जमा नहीं करवाई जा रही हैं। इसी बीच वार्ड नंबर 13 के पार्षद नवनीत शर्मा भी वहां आ गए। निर्मल चौहान ने नवनीत शर्मा को मौके पर भेजा। नवनीत ने फाइल जमा कर रहे युवक को पकड़ लिया और निर्मल चौहान के घर ले आए। युवक के पास से आठ फाइलें मिलीं, जिनमें चार जम्मू कॉलोनी व चार वार्ड नंबर 15 की विजय कॉलोनी की थी। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी के कहने पर ले रहा था रुपये
मौके पर आई पुलिस ने युवक से सख्ती से पूछा तो उसने बताया कि नगर निगम के एक अधिकारी के कहने पर वह 20-20 रुपये लेकर फाइलें जमा कर रहा है। युवक के पास उस अधिकारी से की गई बात की रिकार्डिंग भी है। पुलिस युवक को अपने साथ चौकी ले गई। गौरतलब है प्रधानमंत्री आवास योजना की फाइलें जमा करवाने के लिए आवदेनकर्ताओं को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। कुछ दिनों पहले वार्ड स्तर पर ये फाइलें जमा की गई थीं, लेकिन आवेदनकर्ताओं की संख्या काफी अधिक होने के कारण बड़ी संख्या में आवेदनकर्ताओं की फाइलें जमा नहीं हो पाई थी। उधर, नगर निगम कार्यालय में प्रतिदिन फाइलें जमा करवाने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। कई घंटों के इंतजार के बाद ही उनकी फाइलें जमा नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें