फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न मेडिकल जांच करवाई, न आरोपी की गिरफ्तारी

Wed, 17 Jun 2015 12:23 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के बाड़ी माजरा से एक युवक कुछ दिन पहले शादी का झांसा देकर नाबालिग को अगवा करके कहीं ले गया। कुछ दिन पहले युवक नाबालिग को गांव में छोड़कर चला गया लेकिन पुलिस ने मामले में अभी तक न तो आरोपी को गिरफ्तार किया और न ही नाबालिग की मेडिकल जांच करवाई।
विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी और मेडिकल जांच करवाने की मांग को लेकर परिजनों ने मंगलवार को एसपी डा. अरुण नेहरा को शिकायत दी। नाबालिग की नानी ने बताया कि चार जून को उसकी 15 वर्षीय दोहती को रूपनगर कॉलोनी निवासी एक युवक शादी का झांसा देकर अगवा कर कहीं ले गया।

उन्होंने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने उस समय आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। कुछ दिन पहले पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लड़की को छुड़वा लिया। आरोप है कि पुलिस ने इस इस बारे में कोई सूचना नहीं दी और लड़की की मेडिकल जांच कराए बिना बालकुंज छछरौली भेज दिया और आरोपी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें