यमुनानगर। टोडरपुर गांव में क्रेन ऑपरेटर जसप्रीत सिंह पर चार युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। युवक को अस्पताल में उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरस्वतीनगर निवासी जसप्रीत सिंह ने बताया कि क्रेन ऑपरेटर की नौकरी करता है। वह अपनी ड्यूटी से दोस्त सन्नी के पास रूस्तम क्रेन सर्विस टोडरपुर आया था। यहां पर वह सड़क किनारे एक ढाबा पर खाना खाने के लिए गया। जब वह ढाबा के पास पहुंचा तो पीछे से एक कार आई। कार में थाना छप्पर निवासी अंकित राणा, सरस्वतीनगर निवासी ललित धीमान व दो और युवक थे।
आरोपियों ने उसे घेर लिया। उसके साथ मारपीट की। डंडों, राॅड व गंडासी से हमला कर उसे घाल कर दिया। शोर शराब होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी वहां से भाग निकले। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद