संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कौंसिल की बैठक तेजली रोड स्थित सीपीआई कार्यालय में हुई। बैठक में सरकार की नीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
बैठक धर्मपाल टप्परवाल के नेतृत्व में बुलाई गई थी। बैठक से पूर्व पुलवामा की सातवीं बरसी मनाई गई। इस दौरान कुर्बान हुए जवानों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व ट्रेड यूनियन के नेता रहे कुलवंत सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।
बैठक में भाकपा ने बैठक में पार्टी द्वारा किए कार्यों पर चर्चा की गई। इस दौरान धर्मपाल ने कहा कि भारत अमेरिका ट्रेड डील किसानों, मजदूरों, छोटे दुकानदारों के खिलाफ है। इसके बारे लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए। पार्टी इसके बारे जन जागररण अभियान चलााएगी। वहीं, सरकार वृद्धावस्था सम्मान भत्ता (पेंशन) काट रही है। भवन निर्माण में पंजीकृत मजदूरों को मिलने वाली कन्यादान, छात्रवृति इत्यादि सुविधाएं रोके के विरूद्ध गांव-गांव जाकर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जिला प्रेस सचिव एडवोकेट हरभजन सिंह संधू, राज्य कंट्रोल कमीशन के चेयरमैन धर्मपाल चौहान, हरिचंद, अरुण कुमार शक्करवाल, सोमनाथ, गुरभजन सिंह मौजूद रहे।