संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। टी-20 के विश्वकप में रविवार को भारत व पाकिस्तान मैच में आमने-सामने होंगे। मैच देखने के लिए खेल प्रेमियों व खिलाड़ियों में भारी उत्साह है। छुट्टी के दिन मैच होने के चलते लोगों ने इसकी तैयारी पहले से कर ली है। कई स्थानों पर मैच का बड़ी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। शहर के प्रमुख बाजार में भी बड़ी एलईडी पर मैच देखने की तैयारी है।
दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के क्रिकेट मैच के दौरान शहर में कर्फ्यू जैसे हालात होते हैं। सड़कें गलियां सूनसान नजर आती हैं और लोग घरों व अन्य स्थानों पर बैठकर मैच देखते हैं। रविवार को भी विश्वकप मैच को लेकर ऐसे ही नजारा देखने को मिलेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस भी अलर्ट है। इसे लेकर एसपी कमलदीप गोयल ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। वहीं, जीत के बाद लोग सड़कों पर उतरेंगे और जश्न मनाएंगे। ऐसी परिस्थिति में कोई हुडदंग न हो, इसे लेकर भी पुलिस ने अभी से तैयारी कर ली है।
वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी पंकज चुघ ने बताया कि भारत-पाकिस्तान के मैच का लोगों में भारी उत्साह है। छुट्टी के दिन यह मैच हो रहा है, इससे लोगों में इसका रोमांच काफी बढ़ गया है। वे भी परिवार के साथ आज मैच का सीधा प्रसारण देखेंगे और जीत के बाद इसका जश्न मनाएंगे।
अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी सोनिया ने कहा कि भारतीयों पर क्रिकेट का खुमार है। इस मैच को लेकर लोगों में और भी ज्यादा उत्साह व रोमांच है। यह रोमांच रविवार रात को मैच जीतने के बाद सड़कों पर दिखाई देगा। वह भी परिवार के साथ इस रोमांचकारी मैच का आनंद लेंगी और टीम को स्पोर्ट करेंगी।
अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता एथलीट रोहित कुमार ने बताया कि भारत पाकिस्तान मैच को लेकर वह काफी उत्साहित है। रविवार को छुट्टी होने के कारण उनके पास कोई विशेष काम नहीं है। वहीं मैच देखने के लिए उन्होंने तैयार कर ली है। शाम को वह मैच देखेंगे और जीत के बाद जश्न मनाएंगे।
राज्यस्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी आर्यन बक्शी ने कहा कि भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर भारी उत्साह है। वे भी आज क्रिकेट मैच देखेंगे। यह मैच बेहद रोमांचकारी होगा और इसे लेकर सभी लोग उत्साहित है। इसका उत्साह ऐसा है कि सभी खेल के खिलाड़ी यह मैच जरूर देखते हैं।
पकंज चुघ। स्वयं- फोटो : भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध करते आप के पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
पकंज चुघ। स्वयं- फोटो : भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध करते आप के पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
पकंज चुघ। स्वयं- फोटो : भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध करते आप के पदाधिकारी। स्रोत स्वयं