फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय में समाहित है 33 कोटि देवी देवताओं की सात्विक शक्ति : शोभादास

Thu, 23 Apr 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गोरक्षा सम्मान के पोस्टर दिखाते महंत शोभादास व अन्य। स्वयं
विज्ञापन
साढौरा। देशव्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर श्रीश्याम गौशाला के संचालक व विहिप गौरक्षा आयाम के प्रांतीय प्रमुख महंत शोभादास द्वारा बैठक की गई। बैठक में 27 अप्रैल को गाय को राष्ट्र माता, राष्ट्रदेव, राष्ट्र आराध्या, राष्ट्र धरोहर एवं राष्ट्र आधार का दर्जा दिलवाने की मांग को लेकर ज्ञापन देने बारे विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन


शोभादास ने बताया कि गाय में 33 कोटि देवी देवताओं की सात्विक शक्ति समाहित होती है। गाय माता का दूध व अन्य पदार्थ सात्विक आहार व औषधी भी है। भारतीय संस्कृति में गौ माता को हमेशा मां का दर्जा देकर उसकी पूजा की गई है। परंतु यह दुर्भाग्य है कि जिस देश में गाय को मां का दर्जा मिला है उसी देश में आज गाय को काटा जा रहा है। यह हमारे लिए बेहद चिंता का विषय है। इसी को लेकर गाय माता के सम्मान के लिए पूरे देश में गौ सम्मान अभियान चलाया जा रहा है।

27 अप्रैल को एक ही समय पर तहसील व उपमंडल स्तर पर महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपे जाएगें। जिसमें सरकार से गौ सेवा हेतू केंद्रीय कानून बनाने, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने, गायो के लिए अनुदान व चारा से संबंधित नियम बनाने का आग्रह किया जाएगा। अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार व राज्यों की सरकारो से गौ माता को सेवा, सुरक्षा व सम्मान दिलवाने की मांग की जाएगी। इस मौके पर अमित वर्मा, मोहित बंसल, कृष्ण शर्मा, अभिषेक गुर्जर, दुष्यंत छप्पर, मुकेश राजपुर, प्रिंस व अजय सभापुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरक्षा सम्मान के पोस्टर दिखाते महंत शोभादास व अन्य। स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें